'भगवान परशुराम' से की करियर की शुरुआत
सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। उन्हें पहला बड़ा रोल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में दिलावर के रूप में मिला। इसके बाद 1983 में रिलीज हुई ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर वो घर-घर मशहूर हो गए। सतीश आगे कई फिल्मों में काम करते रहे पर ज्यादातर चरित्र भूमिकाओं में ही नजर आते थे।
90 के दशक में निभाए कॉमेडी किरदार
चाहे 'हम आपके हैं कौन' में डॉक्टर का किरदार हो या 'अकेले हम अकेले तुम' में गुलबदन कुमार का। 90 के दशक में सतीश ने ज्यादातर फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाईं। इनमें 'जुड़वा', 'साजन चले ससुराल', 'घरवाली-बाहरवाली', 'अनाड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्में शामिल थीं। शाहरुख के साथ 'चलते-चलते', सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' और आमिर के साथ 'अकेले हम अकेले तुम'। अपने करियर में सतीश ने तीनों खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार सतीश 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशक्ल्स’ में नजर आए थे।
इन पुरस्कारों से नवाजे गए थे सतीश शाह
सतीश शाह को उनके लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्हें 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए इंडियन टेली एकेडमी अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट कॉमिक एक्टर का पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें इंडियन टैली अवॉर्ड भी मिला था।