अगर आप संगीत के शौकीन हैं, तो आपको के लिए एक नई और सुरीली आवाज सुनने का मौका आ गया है। ये आवाज किसी और की नहीं,बल्कि जाने-माने सिंगर शान के बेटे माही की होगी। जी हां, 18 साल के माही को सुनना किसी के लिए एक सुखद अनुभव हो सकता है। माही को लाॅन्च करने वाला म्यूजिक लेबल है ‘सारेगामा‘, जो एक आरपीएसजी ग्रुप कंपनी है। माही के डेब्यू सिंगल का नाम ‘साॅरी’ है।
सारेगामा ने उभरते कलाकारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एक समर्पित वर्टिकल 'सारेगामा टैलेंट' के लॉन्च की घोषणा की है। इसे लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। इसी के साथ ही कंपनी ने अपने पहले तीन कलाकारों माही, प्रगति और अर्जुन को लॉन्च किया है। गायक माही की खास बात ये है कि वह एक अच्छे गायक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन परफाॅर्मर भी हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत दिखाते हुए न सिर्फ इसे अपनी आवाज दी है, बल्कि इसे लिखा भी है। 'साॅरी' की बात करें, तो यह एक म्यूजिकल कंपोजिशन से कुछ ज्यादा है।
इसमें बताया गया है कि किस तरह जिंदगी में छोटी-छोटी साॅरी के भी मायने होते हैं। अगर किसी से कोई गलती हो जाए, तो उसे साॅरी फील करना और सामने वाले को उसे सहजता से लेना जरूरी होता है। हम आज ऐसे समाज में रहते हैं जिसमें अपनी गलती मानना कमजोरी समझी जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कभी भी गलती मानने या साॅरी कहने वाला शख्स कमजोर नहीं होता है। इसी को गाने और परफाॅर्मेंस के जरिए बेहतरीन अंदाज से दर्शाया गया है।