'कभी बड़प्पन को हावी नहीं होने दिया'
सारा अर्जुन ने हाल ही में फेमिना इंडिया के साथ हुई एक बातचीत में कहा, 'एक को-एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह की बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे सच में यह मानते हैं कि यह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि सबकी फिल्म है। वे सिर्फ दूसरे एक्टर्स के साथ ही ऐसे नहीं हैं, बल्कि टेक्नीशियंस, स्पॉट बॉयज, क्रू के हर सदस्य और हर एक्टर के साथ उनका रवैया ऐसा ही रहता है। उन्होंने कभी भी अपनी सीनियरिटी को सुपीरियरिटी के तौर पर हावी नहीं होने दिया'।
सारा ने कहा- 'रणवीर के समर्पण की कोई मिसाल नहीं'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इसके अलावा एक एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह, जिस तरह का काम करते हैं, उसे देखकर मैं हैरान रह जाती हूं। वे अपने काम में जिस तरह का डेडिकेशन है, उसकी कोई मिसाल नहीं है। इन्हीं सब वजहों से, एक को-एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव सबसे बेहतरीन रहा है। वह फिल्म के नतीजों को लेकर उतने ही प्रोटेक्टिव रहते हैं, जितना कोई बच्चा अपनी पसंदीदा चीज को लेकर प्रोटेक्टिव होता है'।
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणवीर सिंह के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने एक्टर की तारीफ में उन्हें निडर और एनर्जी से भरपूर ऐसा एक्टर बताया, जिसके अंदर सारी खूबियां हैं। बात करें फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की तो कल बुधवार को 35वें दिन इस फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1121.11 करोड़ रुपये हो चुका है।