क्या है सारा की पोस्ट में?
सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अली खान आदित्य रॉय कपूर के साथ पोज दे रही हैं। दोनों एक पीली कार पर बैठे हैं। सारा अली खान ने अपना सिर आदित्य के कंधे पर रखा है। सारा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'पर्थ और चमकी अपनी मेट्रो के आने का इंतजार कर रहे हैं। 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को आएगी।'
यूजर्स ने किए खूबसूरत कमेंट
सारा अली खान की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और कई यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'आप दोनों को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपकी फिल्म बहुत अच्छी होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आपकी केमिस्ट्री खूबसूरती से परे है।' एक और यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'इस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।'
सारा ने किया फिल्म का प्रमोशन
इससे पहले सारा अली खाना और आदित्य रॉय कपूर एक रेस्तरां पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक दूसरे को खाना खिलाया था और प्यार भरे लम्हे शेयर किए थे। सारा अली खान ने पोस्ट में लिखा था 'यह बंगलूरू है। पर्थ और चमकी की प्यार की कहानी यहीं से शुरू हुई थी।'
इससे पहले सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने कोलकाता में क्रिकेटर सौरव गांगुली से मुलाकात की थी। सौरव के घर पर दोनों ने डिनर किया था।
'मेट्रो इन दिनों' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की प्यार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कई दूसरी कहानियां भी हैं। सभी कहानियां सबसे अलग और अनोखी हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।