सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
समंदर सी आजाद और बेबाक होने की ख्वाहिश
सारा अली खान को घूमने-फिरने का बेहद शौक है। फिलहाल में समंदर किनारे फुरसत के पल बिताती दिखी हैं। इसी के साथ उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया है कि समंदर की खूबियां उन्हें कितना आकर्षित करती हैं। सारा ने कैप्शन लिखा है, 'किसी ने कहा है कि समंदर वो सब कुछ है, जो मुझे भी बनने की ख्वाहिश है। सुंदर, रहस्यमयी, बेबाक और आजाद'।
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान पिंक शॉर्ट्स और बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। समंदर और आसपास हरियाली से घिरे खूबसूरत माहौल में मानो वे खो गई हैं। इस ट्रिप पर उनके साथ कई दोस्त भी मौजूद हैं।
सारा अली खान की वेकेशन की फोटोज
- फोटो : इंस्टाग्राम
घुमक्कड़ी, दोस्तों के साथ तफरी और फोटो सेशन के अलावा सारा ने अपने पसंदीदा खाने का भी लुत्फ लिया। सारा कहां घूम रही हैं, लोकेशन का उन्होंने खुलासा नहीं किया है।
सारा अली खान छुट्टियां मनाने निकलीं
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में सारा अली खान ने अपनी फिटनेस से ध्यान खींचा है। उनके एब्स नजर आ रहे हैं। सारा की तस्वीरों पर उनके फैंस और नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'कमाल की अदाकारा की कमाल तस्वीरें'। एक यूजर ने लिखा है, 'सारा आपने वजन कम कर लिया और कितना कम करोगी। अभी 10 पैक एब्स करने हैं क्या'?
सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में देखा गया था। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी नजर आए। यह फिल्म 10 जुलाई से ओटीटी पर रिलीज हो रही है।