फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा जहरी बलमा, बैरी बलमा'; सपना चौधरी ने शेयर की रील; नेटिजंस बोले- 'हम दुआ करते हैं आपकी जोड़ी सलामत रहे'

Thu, 18 Jun 2026 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने हालिया रिलीज गाने पर थिरकती दिख रही हैं।
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में हैं। पति वीर साहू के साथ उनका घरेलू विवाद चल रहा है। सपना ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सपना चौधरी अपने ही गाने पर धमाकेदार अंदाज में परफॉर्म करती दिखी हैं।

विज्ञापन

सपना ने 'जहरी बलमा' पर लगाए ठुमके
निजी जिंदगी से अलग सपना चौधरी इन दिनों अपने एक गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 'जहरी बलमा' टाइटल वाला यह सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ। सपना ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने इसी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरा जहरी बलमा, मेरा बैरी बलमा'।

 

सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू - फोटो : संवाद
पति से विवाद के बीच सपना का क्रिप्टिक पोस्ट
पति से विवाद और कानूनी एक्शन के बीच सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब वे अपने इस डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया था। इसमें लिखा था, 'दो पत्तों ने रंग बदला और वो गिर गए। वरना पेड़ को संभालने में कोई दिक्कत नहीं थी'।


 
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'जोड़ी सलामत रहे'
सपना चौधरी के हालिया डांस वीडियो पर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस दुआ कर रहे हैं कि हरियाणवी क्वीन की शादीशुदा जिंदगी में जल्द सब ठीक हो जाए। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी प्रार्थना है कि आपकी जोड़ी सलामत रहे'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे गाने सुनकर वीर साहू भी बेहद खुश होते होंगे'। वहीं, कुछ यूजर्स सपना के डांस और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। सपना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में वीर साहू से शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सपना और वीर के दो बेटे- पोरस और शाहवीर हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें