'मोनालिसा के परिवार और सनातन धर्म मेरे साथ है'
इस वीडियाे को साझा करते हुए सनोज ने लिखा ' एक आम लड़की को खास बनाने की जिद में मैंने अपने हाथ जला लिए। मगर मेरा प्रयास ईमानदार था। मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं, मगर उसका परिवार और पारधी समाज मेरे साथ है। जब मुझपर इल्जाम लगाए गए है गलत साबित हुए हैं। आगे भी ऐसा ही होगा।'
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा के परिवार समेत सनातन धर्म भी उनके साथ है।
क्या थे मोनालिसा के आरोप?
मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।