जन्मदिन पर मधु ने शेयर की प्यारी तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री मधु ने आज अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमेया और कीशा के साथ मधु मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ मधु ने लिखा, 'मेरी प्यारी अमेया तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, मेरी राजकुमारी।'
बेटी ने किया विश
बेटी अमेया ने भी मधु को विश किया है। उनकी बेटी अमेया ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे मधु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिपोस्ट किया है। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी दोनों एक जैसी नजर आ रही हैं।
मधु का जन्म
मधुबाला रघुनाथ, जिन्हें सभी मधु के नाम से जानते हैं। आज 26 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रघुनाथ और रेणुका की बेटी मधुबाला रघुनाथ का जन्म 1969 में चेन्नई में हुआ था। फिल्मों में उनकी रुचि बचपन से ही थी। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। मधु ने के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अजगन' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
फिल्म रोजा से मिली पहचान
मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुई। इसमें मधु ने ग्रामीण महिला का रोल निभाया, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। रोजा की सफलता के बाद, मधु ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया।