एक दूसरे के करीब आए संजीव और हेमा
साल 1972 में हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने फिल्म 'सीता और गीता' में एक साथ काम किया था। 'एन एक्टर्स एक्टर' नाम की किताब में हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने बताया 'संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक दूसरे के तब करीब आए, जब वह 'हवा के साथ-साथ' गाने की शूटिंग कर रहे थे।'
हेमा मालिनी, संजीव कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक शर्त की वजह से रिश्ता टूटा
कुछ दिनों बाद संजीव कुमार ने हेमा मालिनी का हाथ मांगने का फैसला किया और उनके घर गए। दोनों के परिवार काफी खुश थे। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन दिक्कतें तब शुरू हुईं जब हेमा मालिनी अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं। हेमा मालिनी की मां इस शादी के लिए तैयार थीं लेकिन उनका कहना था कि वह अपनी बेटी की शादी तभी करेंगी जब उन्हें यह आश्वासन दिया जाए कि उनकी बेटी को शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने दिया जाएगा। संजीव के परिवार वाले ये शर्त मानने को तैयार नहीं थे।
हेमा मालिनी, संजीव कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजीव कुमार ने नहीं की शादी
इन्हीं शर्तों की वजह से यह रिश्ता नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
हेमा मालिनी ने बाद में 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हुईं, ईशा और अहाना देओल। इस बीच, संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की।