फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में परेशानी

Sat, 08 Aug 2020 11:31 PM IST
मुकेश कुमार झा एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

विज्ञापन


लीलावती अस्पताल ने अपने बयान में कहा, 'सांस रुकने की शिकायत के बाद अभिनेता संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन वह अभी भी कुछ समय के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। वह पूरी तरह से ठीक हैं।
 


यहां तुरंत उनका कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव निकला। आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया है। उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया है।

10 दिन पहले मनाया 61वां जन्मदिन

29 जुलाई, 1959 को मुंबई में जन्मे संजय ने 10 दिन पहले ही अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। वह सोशल मीडिया पर भी खासे सक्रिय रहते हैं। सात अगस्त को उन्होंने कोझिकोड विमान हादसे पर ट्वीट भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें