फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की कंपनी की फिल्म बेचने को संजय मिश्रा ने बनाए अंडा पाव, ईरॉस ने रिलीज से कर दिया था मना

Sun, 01 Mar 2020 11:23 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
अभिनेता संजय मिश्रा की गिनती हिंदी सिनेमा के नामचीन कलाकारों में होती है। हिंदी पट्टी में उनके प्रशंसकों की तादाद भी बहुत ज्यादा है। लेकिन इसके बावजूद उनकी अगली फिल्म हर किसी के हिस्से कामयाब के निर्माता अपनी फिल्म बेचने के लिए उनसे कुछ भी करवा रहे हैं। पिछली शाम संजय मिश्रा को यहां मुंबई में आराम नगर के एक इलाके में कैमरे वालों के सामने अंडा पाव बनाते देखा गया।
विज्ञापन

2 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
निर्देशक हार्दिक मेहता और निर्माता मनीष मूंदड़ा की फिल्म हर किसी के हिस्से कामयाब को इन दिनों सिर्फ कामयाब के नाम से प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। नाइजीरिया में काम करने वाले मनीष मूंदड़ा की ये फिल्म अरसे से रिलीज के इंतजार में है। पहले ये फिल्म ईरॉस कंपनी रिलीज करने वाली थी। फिल्म के पोस्टर तक ईरॉस के नाम से छप चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
लेकिन, ऐन मौके पर ईरॉस को ये घाटे का सौदा लगा और फिल्म वितरित करने से कंपनी ने इन्कार कर दिया। अब मनीष मूंदड़ा ने ये फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को दे दी है। रेड चिलीज का कुछ ओटीटी से ओरीजनल फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर करार चल रहा है।

4 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
सूत्र बताते हैं कि हर किसी के हिस्से कामयाब के नए पोस्टर और इस पर चढ़ा नया रंग रोगन इसी की कहानी है। फिल्म का खूब हो हल्ला हो इसके लिए संजय मिश्रा और हार्दिक मेहता को इन दिनों मुंबई की गली मोहल्ले में खूब घुमाया जा रहा है। जहां भी ये जाते हैं आठ-दस वीडियोग्राफर और 10-15 फोटोग्राफर्स को इसकी भनक मिल ही जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
बीती शाम संजय मिश्रा ने हार्दिक मेहता के साथ वर्सोवा के अराम नगर का दौरा किया। संजय मिश्रा कहते हैं कि यहां आकर उन्हें अपने संघर्ष के दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं। संजय मिश्रा यहां अंडा पाव बनाते भी दिखे और ये बताते भी कि रोहित शेट्टी अगर उन्हें हरिद्वार में ठेला चलाते नहीं देख लेते तो वह कभी मुंबई नहीं आ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि ये सारा खेल बस इस बात का है कि फिल्म का पब्लिक में खूब हो हल्ला हो जाए। फिल्म सौ-पचास सिनेमाघरों में रिलीज हो जाए और इसके बाद रेड चिलीज इसे एक विदेशी ओटीटी में बैठे देसी अफसरों के हवाले कर अपनी तिजोरी का वजन बढ़ाकर मामला सिरे तक पहुंचा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें