फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 3' से पहले यहां देखिए टाइगर श्रॉफ की अब तक की सारी फिल्में, अमर उजाला पर पाइए पूरी लिस्ट

Sun, 01 Mar 2020 07:41 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म जगत में छह साल बिता चुके टाइगर श्रॉफ अपनी आठवीं फिल्म 'बागी 3' के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। टाइगर के अलावा इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

यह पहली दफा होगा कि जब टाइगर अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। 'बागी 3' के रिलीज से पहले अमर उजाला आपके लिए टाइगर श्राफ की अब तक की सारी फिल्मों का लेखा-जोखा लेकर आ गया है। साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि यह फिल्में आप कौन-कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Heropanti - फोटो : social media
हीरोपंती
2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए टाइगर श्रॉफ ने हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था। 'हीरोपंती' में टाइगर के अपोजिट कृति सैनन नजर आई थीं। यह उनकी भी पहली हिंदी फिल्म थी। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया था।

इस फिल्म के जरिए टाइगर को पहली दफा एक्शन हीरो के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई थी। वहीं टाइगर ने इस फिल्म के जरिए एक्शन के साथ ही अपने डांस को लेकर भी सुर्खियां अर्जित की थीं।टाइगर ने इस फिल्म में बबलू का किरदार अदा किया है जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने से नहीं हिचकता है। यह फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 8
बागी - फोटो : सोशल मीडिया
बागी
यह फिल्म टाइगर की एक्शन फ्रेंचाइजी 'बागी' की पहली फिल्म थी। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने टाइगर को एक्शन हीरो की मजबूत पहचान दी। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था।

फिल्म की कहानी की बात करें तो एक बागी आदमी रॉनी (टाइगर श्रॉफ) को सिया ( श्रद्धा कपूर) से प्यार होता है, लेकिन हालात उन्हें अलग करते हैं। वर्षों बाद, रॉनी को पता चलता है कि सिया का मार्शल आर्ट चैंपियन, राघव ने अपहरण किया है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के साथ जी5 पर भी देख सकते हैं।

4 of 8
ए फ्लाइंग जट्ट
ए फ्लाइंग जट्ट
टाइगर श्रॉफ की यह तीसरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अमन का किरदार अदा किया है। वह एक नौजवान है जिसे ऊंचाई से डर लगता है लेकिन कहानी में आगे उसे अपनी महाशक्तियों का पता चलता है। यह फिल्म दर्शकों को रिझाने में कामयाब साबित नहीं हो पाई थी। रेमो डिसूजा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज दिखी थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जी 5 पर मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 8
'मुन्ना माइकल' समीक्षा
मुन्ना माइकल
टाइगर की यह लगातार दूसरी फिल्म थी जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को सब्बीर खान ने निर्देशित किया था। मुन्ना माइकल में टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निधि अग्रवाल और रोनित रॉय मुख्य किरदार में नजर आए थे।

यह फिल्म डांस के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें टाइगर, माइकल जैक्सन का फैन होता है। वह इस क्षेत्र में खास मुकाम हासिल करना चाहता है, लेकिन उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। यह फिल्म जियो सिनेमा और जी5 पर मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 8
baaghi 2
बागी 2
'बागी' की सफलता के बाद टाइगर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिला था। 2018 में रिलीज हुई 'बागी' की दूसरी पार्ट में टाइगर के अपोजिट दिशा पाटनी थीं। निजी जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं इस वजह से भी लोगों में दोनों की जोड़ी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया था। 'बागी 2' का एक्शन अपनी पिछली फिल्म की तुलना में बेहतर साबित हुआ था। इस फिल्म को लोग हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुई इस फिल्म का पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीद थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे।

हालांकि तीनों की तिकड़ी भी इस फिल्म को नहीं बचा सकी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' साल 2019 की फ्लॉप फिल्मों में से एक है जिससे दर्शकों को काफी उम्मीद थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
war film - फोटो : social media
वॉर 
टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के अलावा ऋतिक रोशन भी मुख्य किरदार में थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई यह एक एक्शन फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। यह साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा जगत के कुछ हैरतअंगेज स्टंट्स नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें