फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर रिलीज: कब रिलीज होगी पलाश मुछाल की फिल्म ‘तेरा साईं’ ? साईं बाबा के किरदार में नजर दिखे यह अभिनेता

Mon, 07 Sep 2026 02:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Tera Sai Poster And Release Date Out: फिल्म ‘तेरा साईं’ की पहली झलक मेकर्स ने जारी कर दी है। फिल्म के पोस्टर समेत रिलीज डेट की घोषणा टीम ने साईं बाबा के पवित्र धाम शिरडी से की है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
विज्ञापन
फिल्म 'तेरा साईं' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘तेरा साईं’ का पोस्टर और रिलीज डेट मेकर्स ने रिलीज कर दी है। यह फिल्म साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के संदेश पर आधारित है। फिल्म की रिलीज डेट और पोस्टर की घोषणा शिरडी में की गई। जानें क्या है इसमें खास?

कौन निभा रहा साईं बाबा का किरदार?  

  • फिल्म ‘तेरा साईं’ की कास्ट में कई चर्चित अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हैं।
  • फिल्म में साईं बाबा का मुख्य किरदार अभिनेता संजय मिश्रा निभा रहे हैं।
  • एक्टर के लिए यह पहला मौका है जब वह इस तरह का कोई धार्मिक किरदार निभा रहे हैं।
  • वहीं फिल्म ने 'बालिका वधू' फेम अविका गौर भी खास किरदार में नजर आ सकतीं है।
  • इसके अलावा फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम @palash_muchhal

कौन हैं फिल्म के निर्माता-निर्देशक?  
फिल्म का निर्देशन पलाश मुछाल ने किया है। पलाश बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल के भाई हैं। वहीं फिल्म का निर्माण शैलेश एस. सांघवी के लिए एस थ्री फिल्म के बैनर तले हुआ है। खास बात यह भी है कि फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सिनेपोलिस इंडिया की है। हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का वितरण भी इसी ने संभाला था।

विज्ञापन

अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी फिल्म?  
साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘तेरा साईं’ 5 फरवरी 2027 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब इसके प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें