स्टेज से क्या बोले दिलजीत?
सिंगर दिलजीत ने इस टी शर्ट को देखते ही अपने हाथ उन पवित्र शब्दों पर रखे। इसके बाद दिलजीत ने बड़ी ही विनम्रता से अपने फैन को समझाया कि यह ईश्वर का चिन्ह है। यह बहुत खास है और उनका नाम इसके साथ नहीं रखना चाहिए।
दिलजीत ने रखा फैन का ध्यान
दिलजीत दोसांझ के फैन के साथ इस रवैये ये वहां मौजूद सभी लोगों का दिलजीत लिया। उन्होंने इस नम्रता से यह बात प्रशंसक को महसूस कराई ताकि फैन को शर्मिंदा न होना पड़े। उन दोनों का शो में आने के लिए धन्यवाद किया। उन्हें गिफ्ट्स दिए। इसके साथ ही अंत में उन्हें गले लगाकर मंच से विदा किया।
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
- सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' चंद महीनों पहले ही रिलीज हुई है।
- इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते फिल्म को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज किया गया।
- फिर वहां से भी हटा दिया गया।
- इससे पहले वह पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आए थे।
- इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।
- इन दिनों वह 'ऑरा यूरोप टूर 2026' के दौरे पर हैं।