What If...? 3: कुमैल ननजियानी का किरदार 'किंगो' मार्वल सीरीज 'व्हाट इफ...? सीजन 3' के दूसरे एपिसोड में संजय लीला भंसाली की फिल्म के गाने मल्हारी पर डांस करता दिखा।
संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी का एक बेहद लोकप्रिय ट्रैक 'मल्हारी' अब मार्वल के 'व्हाट इफ…? सीजन 3' में फिर से बनाया गया है। मार्वल की एनिमेटेड सीरीज के तीसरे सीजन में इस गाने का फिर से निर्माण किया गया था, जो इस बार पूरी तरह से अलग अंदाज में है। दूसरे एपिसोड में दिखाए गए इस सीक्वेंस में अभिनेता कुमैल ननजियानी ने किंगो की भूमिका निभाई है, जो भारतीय मूल का सुपरहीरो और बॉलीवुड सुपरस्टार है।
विज्ञापन
सीरीज में 'मल्हारी' का तड़का
एक मिनट लंबे क्लिप में उनका किरदार उत्साहित करने वाले ट्रैक पर थिरकता है और मंच पर अन्य बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस करता है। 'मल्हारी' को मूल रूप से 2015 में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह द्वारा गाया गया था। व्हाट इफ…? सीजन 3 में इसे दोबारा बनाना एक यादगार मैशअप था। अब यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। Baby John Advance Booking: एटली के नाम का असर भी दिखा फीका, इतने करोड़ में सिमटी 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग
'व्हाट इफ...? सीजन 3' की कहानी
कुमैल ननजियानी के एनिमेटेड किंगो ने गाने को मजेदार तरीके से पेश किया है, जो किरदार की जड़ों और मूल कहानी को भी उजागर करता है। दूसरे एपिसोड का नाम है 'व्हाट इफ...अगाथा वेंट टू हॉलीवुड?' बाकी वॉयस कास्ट में कैथरीन हैन (अगाथा हार्कनेस), डोमिनिक कूपर (हॉवर्ड स्टार्क) और जेम्स डी'आर्सी (जार्विस) शामिल हैं। Sohum Shah: जिन हॉरर फिल्मों को देख कांप जाती थी रूह, सोहम शाह ने रामसे ब्रदर्स की उन फिल्मों के खरीदे राइट्स
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली फिलहाल अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।