वरुण धवन अपनी अगली एक्शन ड्रामा 'बेबी जॉन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है और उत्साह बनाए रखने के लिए निर्माता फिल्म से जुड़े कोई न कोई अपडेट्स साझा करते रहते हैं। जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले एटली की 'बेबी जॉन' पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में वरुण धवन स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।
इतनी बिकीं फिल्म की टिकटें
भारत भर में बेबी जॉन के 9561 शो में पहले दिन अब तक 104334 टिकटें बिक चुकी हैं। इस प्रक्रिया में इसने अब तक 2.93 करोड़ रुपये कमाए हैं , जो फिल्म के बज और बजट को देखते हुए निराशाजनक है। फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में एडवांस बुकिंग को मिलाकर फिल्म 17 से 18 करोड़ रुपये की ओपनिंग करती है तो यह फिल्म के लिए सही ओपनिंग साबित होगी।
पुष्पा 2 का पड़ेगा असर?
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुकुमार की ब्लॉकबस्टर तेलुगु एक्शन थ्रिलर 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद 'बेबी जॉन' के लिए आगे का रास्ता मुश्किल है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत यह फिल्म सभी भाषाओं में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इसने 19 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 रुपये करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
वरुण धवन को है हिट की जरूरत
'बेबी जॉन' के क्रेज के पीछे एटली की 'जवान' का प्रभाव माना जा रहा है। इस फिल्म के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 733.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस बीच, वरुण को एक हिट की सख्त जरूरत है, क्योंकि पिछले काफी समय से मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी कोई भी फिल्म ब्लॉकबस्टर का हिस्सा नहीं बनी है।
Sohum Shah: जिन हॉरर फिल्मों को देख कांप जाती थी रूह, सोहम शाह ने रामसे ब्रदर्स की उन फिल्मों के खरीदे राइट्स