संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, सीरीज के आने के बाद से भंसाली से इसके सीजन 2 की मांग की जा रही थी, उस समय निर्देशक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने हीरामंडी सीजन 2 का एलान कर दर्शकों को खुश कर दिया है। सीजन 2 में आजादी के बाद की तवायफों की कहानी देखने को मिलेगी।