फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Kapoor: फिल्म ‘राजा’ के 30 साल पूरे होने पर संजय कपूर ने शेयर की पोस्ट, माधुरी दीक्षित को बोला थैंक्यू

Mon, 02 Jun 2025 04:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

30 Years Of Raja: संजय कपूर ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म ‘राजा’ के 30 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर की है। जानिए पोस्ट में उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
संजय कपूर और राजा फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanjaykapoor2500
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 1995 में आई फिल्म ‘राजा’ की रिलीज को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस रोमांटिक लव स्टोरी ने अभिनेता संजय कपूर को इंडस्ट्री में स्थापित होने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसने उन्हें सफलता दी थी और बॉलीवुड में प्रवेश कराया था। फिल्म में संजय कपूर के साथ उस वक्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। अब फिल्म के 30 साल पूरे होने पर संजय कपूर ने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें उन्होंने मेकर्स और माधुरी दीक्षित का खास शुक्रिया अदा किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन

संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं। जिनमें वो और फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने फिल्म के मेकर्स और माधुरी दीक्षित का उनका साथ देने के लिए आभार जताया है। पोस्ट में संजय कपूर ने लिखा, “‘राजा’ के 30 साल हो गए। 2 जून 1995 को फिल्म रिलीज हुई। इस खूबसूरत फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं और मुझे अभी भी लगता है कि सीखने और हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। सफर जारी है। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, मुझे कास्ट करने के लिए इंदु और अशोक का शुक्रिया। जब मैं नया-नया एक्टर था तब मुझे इतना कम्फर्टेबल महसूस कराने के लिए माधुरी को थैंक्यू।” अपनी पोस्ट में संजय कपूर ने फिल्म से जुड़े लोगों को टैग भी किया है।




यह खबर भी पढ़ेंः Mani Ratnam: मणिरत्नम की अनोखी प्रेम कहानियां, दिखी आतंकवादी से लेकर रावण तक की लव स्टोरी

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी ‘राजा’

विज्ञापन

1995 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘राजा’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, परेश रावल, मुकेश खन्ना, दलीप ताहिल, रीता भादुड़ी और हिमानी शिवपुरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अभिनय किया था। 2 जून 1995 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 2003 में फिल्म को बांग्लादेश में बंगाली में ‘चोरोम ओपोमन’ नाम से रीमेक किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें