फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक वंश के राजा थे संजय दत्त?: पत्नी से मिले धोखे के बाद बन गए थे कातिल, 21 साल पहले सुनाया था अनाेखा किस्सा

Sat, 14 Nov 2026 02:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता संजय दत्त ने 'कॉफी विद करण 1' में मेहमान बनकर पहुंचा थे। 
  •  उस दौरान उन्होंने अपने पिछले जन्म को लेकर काफी कुछ कहा। 
  •  इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनके मौजूदा जीवन पर इसका क्या असर हुआ। 
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कॉफी विद करण 1’ में सेलेब्स अपनी व्यक्तिगत जीवन को बातों को साझा करते हैं। कई बार कोई भावनात्मक याद होती है या फिर कोई मजाकिया किस्सा। संजय दत्त भी करण जौहर के इस टॉक शो के पांचवें सीजन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक हैरान करने वाली घटना के बारे में बताया।

संजय ने किया पुराने जन्म का खुलासा 

विज्ञापन

‘कॉफी विद करण 1’ में मेहमान बनकर पहुंचे संजय दत्त ने एक अजीब किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मेरे एक दोस्त ने मुझे एक ऐसे गांव जाने की सलाह दी थी, जहां अंगूठे का निशान देकर व्यक्ति का ताड़पत्र यानी 'पत्ता' खोजा जाता है, मान्यता के मुताबिक, इन पत्तों में इंसान के पिछले जन्म से जुड़ी बातें लिखी होती हैं।’ संजय ने बताया कि जब उनका पत्ता मिला तो उसमें बताया गया कि वह अशोक वंश के एक राजा थे।

Trending Videos

संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले जन्म में पत्नी के संबंध
आगे संजय ने बताया कि पिछले जन्म में उनकी पत्नी का उनके ही एक मंत्री के साथ प्रेम संबंध था।. पत्नी ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए युद्ध में भेज दिया। लेकिन राजा ने युद्ध में हार मानने के बजाय कई लोगों को मार डाला और सुरक्षित वापस लौट आए। इसके बाद उन्हें पत्नी और मंत्री के रिश्ते की सच्चाई पता चली। आगे संजय ने कहा कि उन्होंने गुस्से में अपनी पत्नी और मंत्री का कत्ल कर दिया। इसके बाद शिव भक्ति में लीन होकर प्राण त्याग दिये।

विज्ञापन

संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले जन्म के कर्मों का फल मिला
संजय दत्त ने आगे कहा कि उन्हें पूर्व जन्म में की गई हत्यायों का फल इस जन्म में मिल रहा है। कुछ अच्छे कर्मों की वजह से उनका जन्म संपन्न परिवारे में हुआ इसके साथ ही नहीं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नाम भी मिला। मगर जीवन में काफी संघर्ष रहा। हालांकि यह सभी बातें एक्टर ने सिर्फ विश्वास और अनुभव के आधार पर की हैं। इसकी सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें