फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फिर दिखा संजू बाबा का स्वैग अंदाज, बोले- ये देख पच्चास तोला; अभिनेता पर नेटिंजस ने लुटाया प्यार

Sat, 13 Sep 2025 09:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त खास अंदाज में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की अनोखी स्टाइल और डायलॉग्स के दर्शक दीवाने हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता स्वैग अंदाज में दिख रहे हैं और अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। इस वीडियो को देख नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देखें वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता संजय दत्त बारिश के मौसम में अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजमा पहने दिख रहे हैं। उनके आस-पास भीड़ जमा है। वीडियो में दिखता है कि संजू बाबा प्रशंसकों से अपनी जंजीर दिखा कर कहते हैं, ‘ये देख रहा है क्या? ये देखे-ये देख पच्चास तोला।’ इसके बाद वो फैंस से पूछते हैं, ‘कितना?’, जिसपर जवाब आता है पच्चास। 
 


फैंस ने दी प्रतिक्रिया
ये वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘बाबा ने दहाड़ लगाई।’ दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, ‘संजू बाबा ऑन टॉप।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘संजू बाबा फायर हैं।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स संजय दत्त के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और वो लाल दिल वाला इमोजी लगाकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vinod Rathod: अमरीश पुरी तक ने लगाए इनके गानों पर ठुमके, 90 के दशक में बने शाहरुख; गोविंदा और ऋषि कपूर की आवाज


संजय दत्त का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी फिल्में 'द भूतनी' और 'हाउसफुल 5' रिलीज हो चुकी है। इन दिनों दत्त कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हैं। उनकी फिल्म 'अखंड 2', 'धुरंधर' और 'द राजा साब' इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली हैं। वह कन्नड़ फिल्म 'केडी-द डेविल' का भी हिस्सा हैं, जो 2026 में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें