'डबल आईस्मार्ट' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू
राम पोथिनेनी अभिनीत, पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में टीम फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए थाईलैंड में है और मुख्य कलाकारों के महत्वपूर्ण सीन्स को कैप्चर कर रही है। संजय दत्त की आने वाली फिल्म में अहम भूमिका है। फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव
निर्माताओं ने साझा की तस्वीर
हाल ही में, 'डबल आईस्मार्ट' के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरे शेड्यूल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। संजय दत्त को 'डबल आईस्मार्ट' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है । वह मुंबई में पहले शूटिंग शेड्यूल के दौरान टीम में शामिल हुए थे। अब अभिनेता थाईलैंड में चल रहे दूसरे शेड्यूल के लिए टीम के साथ मौजूद हैं। निर्माताओं द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, राम पोथिनेनी, संजय दत्त, पुरी जगन्नाध, चार्मी कौर और सीईओ विशु रेड्डी को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त साउथ की फिल्म 'लियो' और 'डबल आईस्मार्ट' में अहम रोल नजर आने वाले है। इसके अलावा संजय दत्त बॉलीवुड की फिल्म 'जेल' और 'द वर्जिन ट्री' में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे।