फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: ‘एनिमल’ के इस सिंगर के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे संजय दत्त, इस दिन होगा रिलीज

Sun, 08 Dec 2024 01:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt:  अभिनेता संजय दत्त पंजाबी गायक भूपिंदर बब्बल के नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इसके रिलीज डेट का खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
संजय दत्त पंजाबी गायक भूपिंदर बब्बल के नए म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। संजय दत्त पंजाबी गायक भूपिंदर बब्बल के नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। पिछले साल भूपिंदर ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के गाने ‘अर्जन वैली’ में अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। भूपिंदर बब्बल के इस म्यूजिक वीडियो में संजय दत्त भी नजर आएंगे। म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में संजय दत्त का लुक भी सामने आया है।  
विज्ञापन


इस दिन होगा रिलीज
शनिवार को भूपिंदर बब्बल ने इंस्टाग्राम पर 'पावर हाउस' नाम के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया। इस गाने में अमृत मान भी हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'पावर हाउस' 10 दिसंबर को रिलीज होगी। मनन भारद्वाज ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है, जबकि तेजी संधू ने इसका निर्देशन किया है और रेमनट मारवाह ने वीडियो को को-प्रोड्यूस किया है।
Actresses Return To Work After Pregnancy: एक्टिंग से है इतना प्यार, मां बनने के बाद अभिनेत्रियां लौटीं काम पर
विज्ञापन

 
भूपिंदर का वर्क फ्रंट
भूपिंदर बब्बल ने एनिमल फिल्म का मशहूर गाना अर्जन वैली, ‘भावें जाने या ना जाने’ गीत को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म के गाने ने उन्हें काफी शोहरत दी। भूपिंदर ने कई बेहतरीन पंजाबी गाने भी गाए हैं। अब 'पावर हाउस' उनका नया गीत होगा। 

संजय दत्त का वर्क फ्रंट
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मल्टीस्टारर 'वेलकम 3' में नजर आएंगे। पिछले साल अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने 'वेलकम 3' की घोषणा की थी। उनके पास रणवीर सिंह के साथ आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म भी है। कथित तौर पर, यह फिल्म भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सीक्रेट मिशन से प्रेरित होगी। अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।
The Great Indian Kapil Show: कौन है रेखा का मिस्ट्री मैन? अर्चना पूरन सिंह ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें