फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeta Phogat: संगीता फोगट के ससुर का निधन, रेसलर ने बीच में छोड़ा शो ‘राइज एंड फॉल’

Sun, 14 Sep 2025 08:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sangeeta Phogat Father In Law Death: रियलिटी शो ‘राइज एंड फाॅल’ में इन दिनों रेसलर संगीता फोगट भी नजर आ रही थीं। लेकिन अचानक ससुर के निधन की खबर सुनकर उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
संगीता फोगट ने छोड़ा शो 'राइज एंड फॉल' - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeetaphogat57
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलर संगीता फोगट को शो ‘राइज एंड फाॅल’ बीच में ही छोड़कर जानकर पड़ा। दरअसल, उनके पति पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया है। ससुर के निधन की खबर मिलने पर संगीता ने रियलिटी शो और इसमें शामिल प्रतियोगियों को अलविदा कहा। वह अब शो का हिस्सा नहीं है। 

शो ‘राइज एंड फाॅल’ के वायरल वीडियो में रोती दिखीं संगीता फोगट 
विज्ञापन

ट्विटर पर शो ‘राइज एंड फाॅल’ का एक वीडियो वायरल है, जिसमें अचानक से संगीता रोने लगती हैं। जब बाकी प्रतियोगी उनसे कारण पूछते हैं तो वह ससुर के निधन की खबर सुनाती हैं। बाद में वह शो से जाने की बात सबको बताती हैं।  
 
 

बजरंग पुनिया ने भी पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की 
संगीता के पति और रेसलर बजरंग पुनिया ने भी पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। आज शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।’ इस पोस्ट को बजरंग पुनिया ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया। उनके पिता का निधन 11 सितंबर को हो गया था। 
 
विज्ञापन

'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं कई सेलिब्रेटीज
'राइज एंड फॉल' शो को एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बतौर प्रतियोगी भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, कॉमेडियन कीकू शारदा, कोरियोग्राफर धनश्री जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें