फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: इस बात के लिए फिल्म निर्माताओं पर भड़के अनुराग कश्यप, मोहित सूरी की कर डाली तारीफ

Sun, 14 Sep 2025 07:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap On Filmmakers: अनुराग कश्यप ने जहां बॉलीवुड के निर्माताओं पर निशाना साधा है वहीं उन्होंने मोहित सूरी की तारीफ की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में इन दिनों नया चलन चल गया है। वह है री-रिलीज का। पिछले कुछ वर्षों में जहां नई फिल्मों को दर्शकों को आकर्षित करने में संघर्ष करना पड़ा, वहीं पुरानी फिल्में दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहीं। 'प्यासा' और 'श्री 420' जैसी फिल्मों से लेकर 'करण अर्जुन' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी 90 के दशक की फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया। इन फिल्मों को लोगों ने पसंद किया। इसी से प्रेरित होकर 'ये जवानी है दीवानी' और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्में फिर से रिलीज की गईं। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि बॉलीवुड के पास अब नए विचार नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्माताओं में दिक्कत है
हालांकि, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की राय अलग है। एएनआई से बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने बताया 'असली समस्या निर्माताओं के साथ है। लेखकों और निर्देशकों के पास ढेरों 'नए विचार' होते हैं, लेकिन निर्माता ही हैं जो सिर्फ सुरक्षित प्रोजेक्ट्स की तलाश में रहते हैं।
वो तय करते हैं कि क्या चलेगा और क्या नहीं चलेगा।'

यह खबर भी पढ़ें: South Celebs: जूनियर एनटीआर से लेकर रश्मिका मंदाना तक, साउथ के इन स्टार्स की बॉलीवुड में फ्लॉप रही शुरुआत

अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग ने मोहित सूरी की तारीफ की
अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि कैसे बहुत कम फिल्म निर्माता अपनी कहानियों पर टिके रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैय्यारा' का जिक्र करते हुए, फिल्म निर्माता ने मोहित सूरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कई निर्माताओं के मना करने के बाद भी उन्होंने अपनी फिल्म पर काम किया। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म हिट साबित हुई।
उन्होंने आगे कहा 'अब इंडस्ट्री में हर कोई इस बदलाव को एक चलन के रूप में देखेगा। यह झुंड मानसिकता निर्माताओं में है। समस्या उन्हीं में है।' 
विज्ञापन

अनुराग कश्यप का काम
अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म 'निशानची' की तैयारी कर रहे हैं, जो 2000 के दशक के शुरुआती उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे दोहरी भूमिका में हैं। वेदिका पिंटो भी मुख्य भूमिका में हैं। 'निशानची' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें