फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: इसलिए शाहिद को नहीं मिली थी 'एनिमल', निर्देशक संदीप ने एक्टर की जमकर की तारीफ

Sun, 02 Mar 2025 02:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Animal: फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताया है कि उन्होंने 'एनिमल' फिल्म में शाहिद कपूर को क्यों नहीं लिया था। हालांकि उन्होंने शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
शाहिद संदीप - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने अपनी फिल्म 'एनिमल' के बारे में बताया है कि उन्होंने इस फिल्म में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि शाहिद ने 'कबीर सिंह' में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन वह एनिमल के लिए रणबीर के साथ अलग काम करना चाहते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसलिए संदीप ने शाहिद के बजाए रणबीर को चुना
गेम चेंजर्स के साथ बातचीत में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि शाहिद का नाम उनके पास नहीं आया। क्योंकि 'एनिमल' एक भावनात्म कहानी थी इसलिए उनके दिमाग में रणबीर कपूर का नाम आया। इसी इंटरव्यू में संदीप रेड्डी ने 'कबीर सिंह' में बेहतरीन काम करने के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनके साथ काम करने पर उन्हें तजुर्बा मिला। उन्होंने कहा कि 'शाहिद रीमेक में काम करने के लिए बहुत इच्छुक थे। चूंकि कबीर सिंह एक रीमेक फिल्म थी, इसलिए इस पर कम चर्चा हुई।'

यह खबर भी पढ़ें: Animal: विकास दिव्यकीर्ति को फिल्म निर्माता ने दिया जवाब, कहा आईएस बनने से ज्यादा कठिन है ये काम
 

कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मौलिक अभिनेता हैं शाहिद कपूर
संदीप ने शाहिद के बारे में बताया कि वह एक मौलिक अभिनेता हैं इसलिए उन्हें रीमेक फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए। शाहिद के साथ काम करने को लेकर संदीप ने कहा, 'हमने एक सीन को 90 मिनट में पूरा कर लिया जो स्क्रिप्ट में नहीं था और हमने इसे शूट करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन जब लाइट शिफ्ट हुई, तो शाहिद से मैंने पूछा कि इसमें कितना वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि एक घंटा, तो मैंने कहा, 'शाहिद, एक घंटा क्यों बर्बाद कर रहे हो? चलो इसे शूट करते हैं।' इसके बाद शाहिद ने इसे बिना वक्त गंवाए शूट कर दिया। तभी मुझे एहसास हुआ कि शाहिद जैसे अभिनेता को रीमेक नहीं करना चाहिए- वह मौलिक अभिनेता हैं। मैंने उन्हें कई बार यह बात बताई।'

यह खबर भी पढ़ें: India In Oscars: 'मदर इंडिया' से लेकर 'आरआरआर' तक ऑस्कर के लिए भेजी गईं ये फिल्में, इन कलाकारों को मिले अवॉर्ड
 
विज्ञापन

'कबीर सिंह' और 'एनिमल' के बारे में
'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे की तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। 2019 की कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के साथ सह-अभिनय किया। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'एनिमल' का भी निर्देशन किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम किरदार में थे। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल रश्मिका मंदाना और तृप्ती डिमरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें