फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचिता उगले के निधन पर भावुक हुए उनके दादा, आत्महत्या पर दिया बड़ा बयान; कहा- ‘हमें आज तक समझ नहीं…’

Tue, 16 Jun 2026 08:13 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद उनके दादा गोपीनाथ ने भावुक होकर उन्हें याद किया है। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संचिता उगले के दादा गोपीनाथ ने बताया कि 22 साल की संचिता ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। उनके सफर में कोई गॉडफादर या बड़ा सहारा नहीं था।

उनका कोई गॉडफादर नहीं था

विज्ञापन

संचिता के दादा ने 14 जून को उनकी मौत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बहुत ही होनहार और मेहनती लड़की थीं, जिन्होंने अपने दम पर नाम कमाया। परिवार अभी भी इस दुख से उबर नहीं पाया है और यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिरी दिनों में वह मानसिक रूप से किस दौर से गुजर रही थीं।

Trending Videos

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale

संचिता के करियर पर क्या बोले दादा?
गोपीनाथ ने बताया कि संचिता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जो भी हासिल किया, वह अपनी मेहनत और लगन से किया। उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था और उनकी जिंदगी में किसी चीज की कमी भी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि संचिता बहुत काबिल थीं और उन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया। अपने टीवी काम के जरिए वह अहमदनगर जिले में काफी मशहूर हो गई थीं।

उन्होंने कहा, ‘हमें आज तक समझ नहीं आया कि वह मानसिक रूप से क्या झेल रही थीं या असली वजह क्या थी। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और किसी ने कभी उनके बारे में गलत नहीं कहा। उनकी जिंदगी में कोई कमी नहीं थी। जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया, वह अपनी मेहनत और लगन से किया। वह बहुत काबिल थीं और अपने तालुका ही नहीं, पूरे अहमदनगर जिले में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी।’

संचिता उगले - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस क्या कह रही है?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून को नालासोपारा ईस्ट स्थित उनके घर पर हुई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें- Who was Sanchita Ugale? ‘कुमकुम भाग्य' से मिली पहचान, विक्की कौशल की 'छावा' में भी नजर आई थीं संचिता उगले

विज्ञापन

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
संचिता के बारे में
संचिता उगले को टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह ‘वागले की दुनिया’ में रुचिता जेटली के रोल में नजर आई थीं। बाद में उन्होंने दंगल टीवी के शो ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में सोराब बेदी के साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें