शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ aditiraohydari और @sharminsegal
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ लगातार सुर्खियों में बनी है। वहीं, इसकी अभिनेत्री शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसके पात्र सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने हुए हैं। हाल ही में सीरीज से अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी चाल’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक तरफ संजय लीला भंसाली को ‘हीरामंडी’ की भव्यता के चलते सराहना मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ दृश्यों को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। शर्मिन सहगल अपने अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। अब एक साक्षात्कार का क्लिप तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेताओं को लेकर अपनी राय रखती हैं और अदिति राव हैदरी तुरंत उससे अपनी असहमति जता देती हैं।
‘अभिनेता की जात असुरक्षित होती है’
साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री शर्मिन सहगल कहती हैं, ‘अभिनेता की जात असुरक्षित होती है।’ इतना सुनना ही था कि पास बैठी अदिति राव हैदरी ने तुरंत इसपर अपनी असहमति जता दी। उन्होंने शर्मिन को बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘अभिनेता भी इंसान हैं।’ अदिति की बातों को नजरअंदाज करते हुए शर्मिन ने आगे कहा, ‘अगर आप असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, मेरा मतलब सोनाक्षी को छोड़कर, क्योंकि मैं जानती हूं कि वह बहुत सुरक्षित व्यक्ति हैं। वास्तव में असुरक्षा में भी कोई जादू होता है।’ इसपर सोनाक्षी की हंसी छूट गई और अदिति ने अपनी असहमति जताते हुए कहा, ‘नहीं, असुरक्षा की भावना भयावह होती है।’
Samantha Ruth: 'तुम जीत के हकदार हो, तुम्हें जीतते हुए देखना चाहती हूं', सामंथा के क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल
नेटिजन्स ने शर्मिन को बनाया निशाना
वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर आते ही नेटिजन्स ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
शर्मिन की इस टिप्पणी और अदिति की प्रतिक्रिया पर नेटिजन्स ने भंसाली की भतीजी को एक बार और निशाना बनाया।
अदिति ने की भंसाली की तारीफ
हाल ही में दिए एक अन्य साक्षात्कार में अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना की और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे संजय सर और उनके साथ काम करना पसंद हैं। उन्होंने हमारे लिए एक अद्भुत माहौल बनाया है। वह अपने किरदारों और कलाकारों को बहुत प्यार करते हैं।’
Farah Khan: फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे मक्खीचूस अभिनेता की खोली पोल, बोलीं- मुझे 500 रुपये दो