बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की विनर सना मकबूल के फैन पेज द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ट्रोलर्स को करारा जवाब देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी शेम किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में उन्होंने साझा किया कि शायद लोगों को नहीं पता कि वह किस दौर से गुजर रही हैं। वीडियो पर गुरुवार 1 मई का तारीख भी लिखी है।
सना मकबूल ने क्या कहा?
वायरल हो रहे वीडियो में सना को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हाय दोस्तों, आप में से बहुत से लोग मुझसे कह रहे हैं कि मेरा वजन बढ़ गया है। गाल भर गए हैं। सच कहूं तो पहले इस बात का फर्क पड़ता था, लेकिन अब फर्क नहीं पड़ता। मेरी बॉडी है। मैं चाहे जैसी भी लगूं, जैसा भी हो यह मेरा शरीर है। यह मेरी मर्जी है कि मैं कैसी दिखूं। मुझे लगता है कि मैं शानदार दिखती हूं। मैं शानदार हूं।’
यह खबर भी पढ़ें:
Vaani Kapoor: फजीहत के बाद छवि सुधारने को वाणी ने किया ये काम, इंस्टाग्राम से हटाईं 'अबीर गुलाल' की सारी पोस्ट
अपने हालात के बारे में सना ने क्या कहा?
अभिनेत्री ने आगे अपने हालातों के बारे में हिंट देते हुए कहा,‘किसी पर सवाल उठाने से पहले, उसके बारे में जानिए। शायद वह कुछ चीजों से गुजर रहा हो। या फिर कुछ स्वास्थ्य कारण हो। कुछ भी हो। आप नहीं जानते, इसलिए बस आकर सवाल ना करें।
यह खबर भी पढ़ें:
Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य पर ये सितारे रख चुके हैं अपनी राय, बताया अवसाद से बाहर निकलने का तरीका
सना मकबूल का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह उन्हें ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ धारावाहिक से पहचान मिली। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी नजर आईं। साल 2024 में उन्होंने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में भाग लिया और शो की विजेता बन गईं।