फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KanKhajura Teaser: कनखजूरा का टीजर रिलीज, मोहित रैना-रोशन मैथ्यू आए नजर; धोखे की डरावनी कहानी दिखी

Fri, 02 May 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में ‘कनखजूरा’ का टीजर रिलीज हुआ, यह इजरायली सीरीज ‘मैगपाई’ का एडेप्टेशन है। टीजर में मोहित रैना और रोशन मैथ्यू मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। टीजर में धोखा है, डर है। जानिए, इस टीजर में और क्या दिखा? 
विज्ञापन
सीरीज 'कनखजूरा' में रोशन मैथ्यू, मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘कनखजूरा’ के टीजर में गोवा की शांति से कहानी शुरू होती है। इसी शांति के बीच खामोशी में कोई अपनों को धोखा देने की फिराक में नजर आता है। दुनिया की नजर में एक व्यक्ति किसी काम का नहीं है लेकिन वह कुछ ऐसा कर बैठता है, जिससे हर किसी की जिंदगी तहस-नहस होने लगती है। विस्तार से जानिए, ‘कनखजूरा’ के टीजर के बारे में।

ये खबर भी पढ़ें: Criminal Justice 4: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर रिलीज, कब और कहां देख सकेंगे यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज?

 क्या है ‘कनखजूरा’ की कहानी

विज्ञापन

एक हत्या के आरोप में सजा काट रहे शख्स को इस शर्त पर जेल से जल्दी रिहा किया जाता ताकि वह पुलिस का मुखबिर बन जाए। वैसे ‘कनखजूरा’ इजराइली सीरीज ‘मैगपाई’ का एडेप्टेशन है लेकिन कहानी को भारतीय रंग में रंगा गया है। ‘कनखजूरा’ में दो भाइयों हैं, जिन्हें अपने काले अतीत का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस सीरीज में आशु का किरदार निभाने वाले रोशन मैथ्यू कहते हैं, ‘मुझे 'कनखजूरा' की कहानी हटकर लगी। इसमें मेरा किरदार काफी जटिल किस्म का है। वह एक पल में नाजुक बन जाता है और दूसरे ही पल उसके अंदर तूफान उठने लगता है। यह कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस सीरीज में हर रिश्ता किसी न किसी तरह से टूटा हुआ है।’ रोशन मैथ्यू के सामने टक्कर का किरदार टीवी और फिल्म एक्टर मोहित रैना निभाते नजर आ रहे हैं। वह पहले कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ‘रॉयल्स’ से पहले इन वेब सीरीज में नजर आए ईशान, फिल्मों में भी दिखा अदाकारी का हुनर 

 


 

ये कलाकार आएंगे नजर 
अजय राय द्वारा निर्मित और चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित सीरीज ‘कनखजूरा’ में रोशन मैथ्यू, मोहित रैना के अलावा सारा जेन डायस, महेश शेट्टी, निनाद कामत, त्रिनेत्र हलधर, हीबा शाह और उषा नाडकर्णी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें