फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: संवाद में शिरकत करेंगे तेजस प्रभा विजय देओस्कर, अभिनय और सिनेमा की बारीकियों पर रखेंगे बात

Wed, 16 Apr 2025 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2025 Event Lucknow: अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें निर्देशक  तेजस प्रभा विजय देओस्कर भी शिरकत करने वाले हैं।
विज्ञापन
तेजस प्रभा विजय देओस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार (17 व 18 अप्रैल) को होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में खेल से लेकर, राजनीति, धर्म और सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। 17 अप्रैल को संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम में लेखक-निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर भी हिस्सा ले रहे हैं। वे सिनेमा पर चर्चा करेंगे। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन


Amar Ujala Samwad: संवाद में हिस्सा लेंगी जूही बब्बर सोनी, अभिनय और सिनेमा से जुड़े दिलचस्प किस्से करेंगी साझा

'छतरीवाली' जैसी फिल्मों का किया निर्देशन
तेजस प्रभा विजय देओस्कर भारतीय फिल्म लेखक और निर्देशक हैं। तेजस को फिल्म शादी सूफले (2009), अजिंक्य (2012) और रोपता के लिए खासतौर से जाना जाता है। उनकी चर्चित फिल्म 'छतरीवाली' है। 'छतरीवाली' (2023) को रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया। इसमें रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। 
 

गोल्डन ग्लोब्स तक पहुंची फिल्म
इन दिनों तेजस अपनी अगली फिल्म 'जीरो ग्राउंड' की तैयारियों में व्यस्त हैं, जो 25 अप्रैल में रिलीज होने वाली है। तेजस ने 'प्रेमसूत्र' और 'बकेट लिस्ट' जैसी फिल्में लिखी हैं और इनके निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली। ये काफी सफल फिल्में रही हैं। 'बकेट लिस्ट' मराठी भाषा की फिल्म है। बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर तेजस की पहली फिल्म, 'बाबा' अगस्त 2019 में रिलीज हुई। यह न सिर्फ प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब्स में शामिल हुई, बल्कि दुनियाभर में इसे सराहा गया। 

Amar Ujala Samwad: संवाद में हिस्सा लेंगे विशाल फुरिया, सिनेमा और निर्देशन से जुड़ी बारीकियों पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन

सच्ची घटना पर बनी है 'ग्राउंड जीरो'
तेजस प्रभा विजय देओस्कर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी जूली से हुई है। बात करें तेजस की आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की तो इसमें इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। ग्राउंड जीरो सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में बीएसएफ के पिछले 50 वर्षों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन में से एक को दिखाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें