फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: इस्राइल मामले में शुक्रिया कहने पहुंचीं नुसरत भरूचा, पीएम मोदी ने पूछ लिया यह मजेदार सवाल

Thu, 17 Apr 2025 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2025 Event Lucknow: अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आगाज आज गुरुवार से लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो चुका है। यहां अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने शिरकत की और कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 के पहले अमर उजाला संवाद का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आज अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'छोरी 2' पर बात की। इसके अलावा इस्राइल से सुरक्षित वापसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का भी जिक्र उन्होंने संवाद में किया। जानते हैं

विज्ञापन


Amar Ujala Samwad: नुसरत ने 40 दिनों तक बेटी खाेने का दर्द महसूस किया, निर्देशक बोले- यह गुस्से वाली फिल्म

2023 में इस्राइल में फंस गई थीं नुसरत
नुसरत भरूचा साल 2023 में हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के दौरान युद्धग्रस्त इस्राइल में फंस गई थीं। तनावपूर्ण हालात के बाद उन्हें बचाया गया और वे सुरक्षित घर लौट आईं। हाल ही में एक इवेंट में नुसरत की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई, इस दौरान उन्होंने पीएम का शुक्रिया अदा किया कि सरकार के त्वरित एक्शन के चलते वे सकुशल देश लौट पाईं। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में नुसरत ने पीएम से मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने गुजराती में भी बात की।

थैरेपी की लेनी पड़ी मदद
नुसरत से जब पूछा गया कि आपने पीएम मोदी से बात की? क्या कहा आपने? क्या इस्राइल का जिक्र हुआ? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस्राइल से जब से वापस आई तो खुद ठीक नहीं थी। मुझे PTSD का पता चला। मुझे उन चीजों से निकलने में वक्त लगा। मैंने थैरेपी लीं। तो मैं कभी उन्हें न मैसेज कर पाई न पीएम ऑफिस को न कुछ कह पाई। संयोग से हम लोग अभी एक ऐसी जगह साथ थे, जहां वे भी (पीएम नरेंद्र मोदी) आए थे'।

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के मंच पर ‘छोरी 3’ का एलान, निर्देशक ने कहा- ‘अगला भाग जरूर बनेगा’
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी-नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
गुजराती में भी की बात
नुसरत ने कहा, 'हालिया मुलाकात के दौरान मैंने उनसे बस यही कहा, 'थैंक्यू सो मच सर'। जब कोई आपसे कहे कि, 'हम हैं। आप अकेले नहीं हो तो यही पर्याप्त है। यह सुनकर कोई असहाय नहीं महसूस नहीं करता। मुश्किल परिस्थिति में यह काफी होता है। आप उन स्थितियों से निकल सकते हो। उसके लिए मैंने उन्हे शुक्रिया कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि गुजराती में क्यों नहीं बोलती हूं? मैं भी गुजरात से हूं और वे भी। तो मैंने उनसे गुजराती में दो शब्द कहे बस'।

'छोरी 2' में आ रहीं नजर
नुसरत भरूचा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'छोरी 2' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। विशाल ने भी आज गुरुवार को संवाद कार्यक्रम में शिरकत की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें