फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: ‘इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है’, इरफान खान के बेटे बाबिल ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 17 Apr 2025 05:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Babil Khan Logout: अपनी आगामी फिल्म ‘लॉगआउट’ की तैयारियों में जुटे बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बाबिल ने बताया इस इंडस्ट्री ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया है। जानिए बाबिल ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लॉगआउट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 18 अप्रैल को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। बाबिल अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान बाबिल ने इंडस्ट्री से मिली मुश्किलें और चिंताओं से निपटने के बारे में बात की।

मैंने बहुत दर्द और चिंताओं का सामना किया

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बाबिल ने इंडस्ट्री में आने वाली कठिनाइयों और उनका सामना करने के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, “मैं इस इंडस्ट्री में पूरे दिल से अपनी बाहें खोलकर आया था। लेकिन इतने कमय समय में ही इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में वास्तव में काफी हद तक तोड़ दिया है। हालांकि, अब मैं टूटा नहीं, लेकिन हां, इसने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है और मैंने बहुत दर्द और बहुत सारी चिंताओं का सामना किया।”

यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: पैपराजी पर क्यों नाराज हुए अभिनेता बाबिल खान, बोले- ‘कांड कर दिया तुम लोगों ने परसों…’

इंडस्ट्री ने मुझे जीवन के बारे में दिया एक नया नजरिया

विज्ञापन

बाबिल ने आगे कहा, “इंडस्ट्री द्वारा टूटा हुआ महसूस करने के बावजूद, मैं किसी भी चीज के लिए इस अनुभव को नहीं बदलूंगा। इसने मुझे जीवन के बारे में एक अलग दृष्टिकोण दिया और मुझे अपने बचपन के सच्चे जुनून से फिर से जुड़ने में मदद की। हर अनुभव, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, उसे आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।”

यह खबर भी पढ़ें: 2025 में बवाल काटने आ रही हैं साउथ की ये फिल्में, जिसका एक्शन होगा दमदार, कहानी होगी सबसे अलग

साइबर थ्रिलर फिल्म है ‘लॉगआउट’
बाबिल खान की आगामी फिल्म ‘लॉगआउट’ 18 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म में बाबिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो ऑनलाइन पॉपुलर्टी और असल जीवन की पहचान के बीच संघर्ष करता है। अमित गोलानी द्वारा निर्देशित यह एक साइबर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में बाबिल के अलावा रसिका दुग्गल, गंधर्व दीवान और निमिषा नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें