फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के मंच पर ‘छोरी 3’ का एलान, निर्देशक ने कहा- ‘अगला भाग जरूर बनेगा’

Thu, 17 Apr 2025 04:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhorii 3 Announced: गुरुवार को अमर उजाला संवाद में ‘छोरी’ के निर्देशक विशाल फुरिया ने ‘छोरी 3’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिल्म की तीसरी किस्त जरूर बनेगी।
विज्ञापन
विशाल फुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को अमर उजाला संवाद का शानदार आगाज हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में में ‘छोरी 2’ की टीम ने शिरकत की। इस दौरान फिल्म की अभिनेत्री नुसरत भरुचा, निर्देशक विशाल फुरिया और फिल्म के डायलॉग राइटर दिव्य प्रकाश दुबे मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘छोरी 2’ के बारे में काफी बातें की। बातचीत के दौरान निर्देशक विशाल फुरिया ने ‘छोरी 2’ के सीक्वल को लेकर बड़ा एलान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

नुसरत भरुचा - फोटो : अमर उजाला
‘छोरी 3’ जरूर बनेगी…’
‘छोरी’ के निर्देशक विशाल फुरिया से जब ‘छोरी’ के तीसरे किस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हां कोशिश है कि बनाएंगे। हर एक फिल्म का सीक्वल उसे मिले रिस्पॉन्स पर डिपेंड करता है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई है। यह बहुत अच्छा है। दिमाग में कुछ विचार हैं। यह जरूर बनेगी।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका एक प्रोसेस है और इसमें थोड़ा समय लगेगा। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: नुसरत ने 40 दिनों तक बेटी खाेने का दर्द महसूस किया, निर्देशक बोले- यह गुस्से वाली फिल्म

विशाल फुरिया - फोटो : अमर उजाला
‘छोरी 2’ को बताया गुस्से वाली फिल्म
विशाल फुरिया ने 'छोरी 2' को गुस्से वाली फिल्म बताया। उन्होंने कहा, 'पहली कोशिश ये थी कि भ्रूण हत्या के आंकड़े इतने ज्यादा थे कि वह बाहर नहीं आते। सरकार प्रयास करती हैं, लेकिन फिर भी आंकड़े आते नहीं है। मुझे बहुत डरावना लगा यह। उस मां पर क्या बीतती होगी, जिसकी बेटी छिन जाती है। उस मां की पीड़ा को महसूस करो। लोगों की विचारधारा को बदलने की कोशिश होनी चाहिए कि बच्ची भी उतना ही सम्मान लेकर आती है, जितना कि बेटा। फिल्म छोरी में मां वहां से निकल जाती है और हम एक उम्मीद की तरफ बढ़ते हैं। लेकिन, मुझे लगा वह उम्मीद उतनी नहीं है, जितनी होनी चाहिए। फिर बाल विवाह भी एक समस्या है। अब छोरी 2 बनाई है। यह एक गुस्से वाली फिल्म है। मैं एक मां का दर्द समझता हूं।'

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: इस्राइल मामले में शुक्रिया कहने पहुंचीं नुसरत भरूचा, पीएम मोदी ने पूछ लिया यह मजेदार सवाल
विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला
मां का किरदार रहा सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण
'छोरी 2' के दौरान आई चुनौतियों को लेकर नुसरत भरूचा ने कहा, ‘पहले पार्ट और इस पार्ट दोनों में मेरे लिए सबसे मुश्किल था, मां बनना। मैं रियल लाइफ में न मां बनी हूं, न वो रिश्ता समझ आता है। परदे पर मां बनना बहुत मुश्किल था। मैं जब छोरी 2 देखती हूं तो यह देखती हूं कि क्या मैंने मां के इमोशन को ठीक से किया है। मेरे लिए वह फीलिंग बहुत जरूरी थी। इसलिए, दोनों फिल्मों में वह मेहनत मेरे लिए बहुत जरूरी थी। बाकी सारी फिल्में इसके मुकाबले काफी आसान थीं। कॉमेडी करना इसे देखते हुए काफी आसान लगा। छोरी और छोरी 2 के लिए मुझे और विशाल सर को काफी चर्चा करनी पड़ी। मेरी बच्ची मुझसे छिन गई है, उस इमोशन में मुझे लगातार रहना पड़ा। पूरी शूटिंग के दौरान। एक ऐसी फिल्म में घुसना और निकलना वाकई बहुत मुश्किल है। हम एक्टर्स को वाकई एक फिल्म के बाद थेरेपी लेनी चाहिए कि इन इमोशन से कैसे निकलें। खुद को हील करना बहुत जरूरी है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें