फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: जिम में पसीना बहाते हुए अचानक भावुक हुईं आलिया, जानें क्या थी वजह

Thu, 17 Apr 2025 03:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Gym Session: आलिया भट्ट अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाती दिखती हैं। अब आलिया ने जिम करते हुए अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस दौरान वो अचानक भावुक भी हो गईं। जानिए आखिर क्यों आलिया हो गई भावुक।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए अपनी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब आलिया ने जिम में पसीना बहाते हुए अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि वो आखिर क्यों जिम में अचानक भावुक हो गईं।

जिम में जबरदस्त कसरत कर रहीं आलिया

विज्ञापन

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आलिया जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते दिख रही हैं। जिसमें वो एक रॉड का उपयोग करके अपने हाथ और सीने की कसरत करते हुए ऊर्जा से भरपूर दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, “मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन फिर मैंने किया। और अब मैं इसे लेकर संदिग्ध रूप से भावुक हूं।”




वीडियो में आलिया भट्ट को हर दिन पूरी मेहनत से जिम करते हुए दिखाया गया है, जो फिटनेस के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। अभिनेत्री ने हनुमानकाइंड का ट्रेंडिंग गाना ‘रन इट अप’ भी वीडियो के साथ लगाया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: नुसरत ने 40 दिनों तक बेटी खाेने का दर्द महसूस किया, निर्देशक बोले- यह गुस्से वाली फिल्म

आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थीं आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ और यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें