समीरा के वीडियो में क्या?
समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सिलेंडर को खींच कर घर के अंदर ले जाती हैं। इसके बाद वह उसके साथ ऐसा व्यवहार करती हैं, मानो उनके यहां कोई बहुत खास मेहमान आया हो। वह सिलेंडर को पैसे से हवा देती हैं। उसके साथ सेल्फी लेती हैं। उसे फूल देती हैं। उसको चाय पेश करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'उम्मीद है कि यह मेहमान घर से कभी नहीं जाएगा।'
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
समीरा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'हा हा हा कैसे-कैसे दिन दिखाता है भगवान।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हा हा हा यह बहुत खास मेहमान हैं और इनकी बहुत डिमांड है।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत फनी रील है।' एक और यूजर ने लिखा 'इसने मेरा दिन बना दिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप बहुत स्वीट हो।'
समीरा रेड्डी का वर्कफ्रंट
निजी जिंदगी की बात करें तो, समीरा ने 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली। उसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। इस कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। 2024 में, अजय देवगन के साथ उनकी लंबे समय से अटकी फिल्म ‘नाम’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।