फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रैना ने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कसा मजेदार तंज, आमिर खान से की तुलना; वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Tue, 28 Jul 2026 10:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के हाल के एपिसोड में मुनव्वर फारूकी पर ऐसा मजाक किया, जो अब काफी चर्चाओं में आ गया है। 

विज्ञापन
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के एक एपिसोड में उन्होंने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी को लेकर ऐसा मजाक किया, जिसे सुनकर सभी चौंक भी गए और हंस भी पड़े। इस एपिसोड में राघव जुयाल और निहारिका एनएम अपनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को प्रमोट करने पहुंचे थे।

राघव की फिल्म को लेकर किया जोक

विज्ञापन

बातचीत के दौरान समय रैना राघव की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘भाई की फिल्म 30 जुलाई को आ रही है, थिएटर में जाकर जरूर देखना। अगर बारिश हो रही हो और आप सोच रहे हो कि OTT पर देख लेंगे, तो ऐसा मत करना।’

इस पर राघव जुयाल तुरंत कहते हैं, ‘अरे क्या बोल रहा है, 1 अगस्त को OTT पर नहीं आ रही है। फिल्म सिर्फ थिएटर में ही रिलीज हो रही है, वहीं जाकर देखनी है।’

 

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है
फिर समय मजाक में पूछते हैं, ‘लगी शर्त?’ इस पर राघव कहते हैं कि वह आमिर खान की तरह गेम खेल रहे हैं- सीधा थिएटर में आओ और वहीं फिल्म देखो।

यहीं पर समय रैना ने पंचलाइन मारते हुए कहा, ‘आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है।’

समय का यह मजाक मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ को लेकर था। उन्होंने आमिर खान की शादियों से तुलना करते हुए मुनव्वर की दूसरी शादी पर तंज कसा, जिस पर लोग हंसते भी नजर आए।

विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर ने हाल ही में की है तीसरी शादी
बता दें कि हाल ही में आमिर खान ने गौरी प्रैट के साथ शादी की है, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। वहीं समय रैना का यह मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘मां आज भी बात नहीं करतीं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें