'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के हालिया एपिसोड में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में हुई बातचीत तब पर्सनल हो गई, जब दोनों कॉमेडियन ने एक-दूसरे की जड़ों को लेकर मजाक किया। मजाक-मजाक में शुरू हुई यह बातचीत तब और बढ़ गई जब समय ने शेरोन के बिहार बैकग्राउंड पर मजाक किया और शेरोन ने पलटवार किया।
समय-शेरोन ने एक-दूसरे से क्या कहा?
- एपिसोड में समय ने कहा, 'शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा है (बोला है)।'
- इस पर शेरोन ने जवाब दिया कि, 'समय इतना कश्मीरी है कि उसे 'स्टोन' होना (नशे में धुत होना) पसंद है।'
- इसके जवाब में समय ने कहा, 'पता है, शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं। बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं।'
- इस पर शेरोन ने पलटवार करते हुए कहा, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था।'
इंडियाज गॉट लैटेंट 2
- फोटो : यूट्यूब
क्यों चर्चा में आई यह बातचीत?
बता दें कि समय कश्मीरी हैं और वो खुद बता चुके हैं कि उन्हें बचपन में पलायन करना पड़ा था। वहीं शेरोन बिहार से मुंबई अपना करियर बनाने के लिए आईं। दोनों ही कॉमेडियन ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड और राज्य पर तंज कसा।
हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे मजाकिया तौर पर ही ले रहे है। इनमें से कई शेराेन के जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
समय रैना, शेरोन वर्मा
- फोटो : यूट्यूब
क्यों चर्चा में आईं शेरोन?
शेरोन वर्मा साल 2024 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद ही चर्चा में आईं थीं। शो पर उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं वहां दर्शकों में थी और आज देखिए मैं यहां आपके साथ जज की कुर्सी पर बैठी हूं।
वहीं इस बातचीत में शेरोन ने खुद को बिहारी कहने पर भड़कने के बजाए जिस मजाकिया अंदाज में खुद का बचाव किया, वह भी दर्शकों को खूब पसंद आया। यहां उन्होंने खुद को एक मजबूत महिला के तौर पर पेश किया है।
शेरोन वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
समय रैना का कश्मीर से क्या नाता?
समय रैना एक कश्मीरी पंडित परिवार से हैं। उन्होंने और उनके परिवार ने कश्मीर से विस्थापित होने का दर्द झेला है। जब शेरोन ने उनके तंज पर पलटवार किया, तो उन्होंने भी इसे मजाकिया अंदाज में लिया। समय पहले भी बता चुके हैं कि जब वह 12 साल के थे तब उन्हें कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा था।
समय रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों चर्चा में रहता है समय रैना का शो?
समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' अक्सर चर्चा में रहता है। इस शो में कॉमेडियन परफॉर्म करते हैं। जज उन्हें मजाकिया अंदाज में रोस्ट करते हैं। कई बार कुछ अच्छी बातें होती और कई बार कुछ आपत्तिजनक बातें होती हैं। शो में हुई कुछ आपत्तिजनक बातों के चलते समय कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं।