फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे समय रैना, हाथ थामे आए नजर; वीडियो हुआ वायरल

Wed, 15 Jul 2026 10:29 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: समय रैना इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से चर्चाओं में हैं। अब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों समय रैना और फिल्म '12th फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच अफेयर के रूमर्स सामने आए थे। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद वो और चर्चाओं में आ गए हैं। 

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय

विज्ञापन

वायरल वीडियो में समय एक जगह से बाहर निकलते नजर आते हैं, जहां उन्हें देखने के लिए पैपराजी और फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। इसी दौरान समय उस लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ से सुरक्षित निकालते दिखे और दोनों कार की ओर बढ़ते नजर आए।

इस छोटे से जेस्चर ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी और लोग कयास लगाने लगे कि क्या ये उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, लड़की ने मास्क पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान साफ नहीं हो पाई।

अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
इन वायरल वीडियो और अफवाहों पर ना तो समय रैना और ना ही उनकी टीम ने कोई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में लड़की की पहचान अब भी एक मिस्ट्री बनी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट-समय रैना - फोटो : एक्स

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना
इसी बीच, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर गलत बयान दिए और पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्हें दो हफ्तों के भीतर यह राशि जमा करने को कहा गया है।

विज्ञापन

समय रैना और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं समय?
कुछ दिनों पहले मेधा शंकर के साथ समय रैना के डेटिंग रूमर्स भी सामने आए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan on Love Jihad: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’

पोस्ट में यह भी कहा गया कि जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा, वे अलग-अलग रास्तों से निकल गए, जिससे फैंस को लगा कि शायद दोनों मीडिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें