कब रिलीज होगी फिल्म?
नसीमा के पिता को जैसे ही इस प्रेम कहानी का पता चलता है, वह निम्मा को कैद कर लेता है और अत्याचार करता है। मगर, निम्मा के प्यार में बावरी सी घूमती नसीमा पिता के खिलाफ बगावत करती है। टॉर्चर और धमकियां निम्मा के भी हौसले नहीं तोड़ पातीं। आगे इस कहानी ने क्या मोड़ लिया यह तो फिल्म देखकर पता चलेगा। मगर, फिलहाल ट्रेलर काफी दमदार है। यह फिल्म 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अरविंदर एस. खैरा ने किया है।