फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: क्या विदेश दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटेंगे समय रैना, समन जारी हुआ तो क्या होगा?

Tue, 11 Feb 2025 04:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: समय रैना इस समय अपने शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक बयान के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि समय रैना को पुलिस द्वारा समन भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो समय को अपने देश से बाहर होने वालो शो रद्द करने होंगे। 
 
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना के शो पर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची। हालांकि, समय रैना ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर बैन लगाने की मांग की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि समय रैना को भी पुलिस द्वारा समन भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो समय को देश के बाहर होने वाले अपने कई शो रद्द करने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

इन जगहों पर होना है शो
समय रैना अपने उत्तरी अमेरिका दौरे के अंतर्गत कनाडा में भी शो करने वाले हैं। समय ने हाल ही में कैलिफोर्निया के सैन जोस सिविक में प्रदर्शन किया। वह 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी और 14 फरवरी को न्यू जर्सी में प्रदर्शन करने वाले हैं। इनके बाद वह 15 फरवरी को मॉन्ट्रियल में होंगे और यहां दो शो करने वाले हैं।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Samay Raina: ‘अगर कोई हमारे शो में आकर आपत्तिजनक वीडियो शूट करना चाहे….’ समय रैना का अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल

विज्ञापन

रणवीर इलाहाबादिया को बैन करने की अपील
‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को बैन करने की मांगी की है। उन्होंने कहा, "पूरे भारतीय फिल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व करते हुए, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ आधिकारिक तौर पर इंडियाज गॉट लैटेंट का बहिष्कार करता है। हम सभी अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों से आग्रह करते हैं कि वह इस शो में शामिल व्यक्तियों, जिसमें होस्ट समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया शामिल हैं। इनके साथ किसी भी तरह का सहयोग तुरंत बंद कर दें। इसके बाद इन लोगों को भारतीय फिल्म उद्योग से कोई समर्थन नहीं मिलेगा।"


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के बहाने पीएम मोदी पर टूट पड़ीं रोहिणी आचार्य; क्या लिख दिया!


कानूनी कार्रवाई की भी मांग की
‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने इन दोनों पर बैन के अलावा रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए डिजिटल सामग्री के लिए सख्त नियम की भी मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें