हाल ही में कॉमेडियन समय रैना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलराज सिंह घई के साथ लालबागचा पहुंचे और गणपति बप्पा का दर्शन किया। कॉमेडियन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि उनके साथ एक और शख्स हैं, जिसे देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आखिर किसके साथ पहुंचे समय रैना?
विज्ञापन
कॉमेडियन समय रैना और द हैबिटेट मुंबई के मालिक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलराज सिंह घई बुधवार को गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे। उनके साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के युवा महासचिव राहुल कनाल भी थे। सोशल मीडिया पर उन्हें एक साथ देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि इसी साल की शुरुआत में जब द हैबिटेट पर हमला हुआ था और उसे नष्ट किया गया था, तो कहा जाता है कि राहुल कनाल भी उसमें शामिल थे।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हैबिटेट को जोड़ने और तोड़ने वाले साथ में।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘इंसान जिसने हैबिटेट को तोड़ा, वो हैबिटे के मालिक के साथ।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘समय समय की बात है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इन्हें साथ में देख हैरान हो रहे हैं।
क्या था पूरा मामला?
समय रैना यूट्यूब पर एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ चलाते थे और इसके होस्ट थे। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया भी शामिल हुए, जिन्होंने शो में अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। समय, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट ने भी इन्हें फटकार भी लगाई थी।