फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: किसके साथ कॉमेडियन समय रैना पहुंचे लालबागचा राजा? नेटिजंस बोले- तोड़ने और जोड़ने वाले साथ में

Thu, 04 Sep 2025 10:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina Viral Video: कॉमेडियन समय रैना हाल ही में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कॉमेडियन समय रैना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलराज सिंह घई के साथ लालबागचा पहुंचे और गणपति बप्पा का दर्शन किया। कॉमेडियन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि उनके साथ एक और शख्स हैं, जिसे देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

आखिर किसके साथ पहुंचे समय रैना?

विज्ञापन

कॉमेडियन समय रैना और द हैबिटेट मुंबई के मालिक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलराज सिंह घई बुधवार को गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे। उनके साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के युवा महासचिव राहुल कनाल भी थे। सोशल मीडिया पर उन्हें एक साथ देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि इसी साल की शुरुआत में जब द हैबिटेट पर हमला हुआ था और उसे नष्ट किया गया था, तो कहा जाता है कि राहुल कनाल भी उसमें शामिल थे।
 


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हैबिटेट को जोड़ने और तोड़ने वाले साथ में।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘इंसान जिसने हैबिटेट को तोड़ा, वो हैबिटे के मालिक के साथ।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘समय समय की बात है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इन्हें साथ में देख हैरान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं




क्या था पूरा मामला?
समय रैना यूट्यूब पर एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ चलाते थे और इसके होस्ट थे। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया भी शामिल हुए, जिन्होंने शो में अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। समय, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट ने भी इन्हें फटकार भी लगाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें