सार
Is Sunil Pal Become Part of India’s Got Latent: समय रैना और सुनील पाल अलग-अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सुनील पाल, समय रैना की अभद्र कॉमेडी को पसंद भी नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति के बावजूद भी क्या वह समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का हिस्सा बनेंगे?
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, सुनील पाल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट नजर आई थीं। वहीं दूसरे एपिसोड में भी किसी नामी सेलेब्स के आने की उम्मीद है। इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने खुलासा किया है कि उन्हें शो में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर हुए। क्या इसके बाद वह समय रैना के शो का हिस्सा बनेंगे। यहां जानिए।
समय रैना ने शो में आने के लिए ऑफर की बड़ी रकम
गुरुवार रात कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह कहते हैं, ‘समय रैना ने मुझसे बात की थी, 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा। इस पर वह बोला कि सर आप गाली मत देना।’ इतना कहने के बाद भी सुनील पाल ने साफ-साफ नहीं बताया कि क्या वह ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में जाएंगे या नहीं।