आमिर खान ने बताया शादी का प्लान
सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में आमिर खान ने अपनी शादी के प्लान पर बात की। मालूम हो कि आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाने वाले हैं। सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हम 05 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी बहुत सादगी के साथ होगी। बहुत ही छोटी शादी है, घर पर ही कर रहे हैं। दोनों फैमिली रहेंगी। पुराने बचपन के कुछ दोस्त होंगे। यह हमारे लिए बहुत ही स्पेशल दिन है। आप लोगों की दुआएं चाहेंगे। आप लोग आशीर्वाद दें कि हम लोग खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा।
हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल भी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग में पहुंचे। वे बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आए। सुनील जींस और टीशर्ट के साथ हवाई चप्पल पहनकर नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। नेटिजंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
स्क्रीनिंग में पहुंचे विक्की कौशल, शादी के लिए आमिर को दी बधाई
अभिनेता विक्की कौशल भी सीरीज की स्क्रीनिंग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात की। विक्की ने आमिर खान की शादी पर भी बात की। उनसे जब पूछा गया कि 05 तारीख को आमिर खान की शादी है। इस पर विक्की ने कहा, 'उन्हें खूब बधाई'।
सीरीज की स्क्रीनिंग में आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी पिता के साथ पहुंचे।