फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समय रैना, सीएम फंड में दान किए इतने लाख रुपये

Sat, 08 Aug 2026 10:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Flood: कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है।
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए हैं।
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस योगदान के लिए रैना का धन्यवाद किया।

एक्स पर दी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर आरटीजीएस ट्रांजैक्शन एडवाइस के साथ इस योगदान की जानकारी दी। आधिकारिक हैंडल ने लिखा, 'असम के इस कठिन समय में, हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय!'

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
प्रभावित हुए कई परिवार
यह दान ऐसे समय में आया है, जब असम बाढ़ के असर से जूझ रहा है। शुक्रवार सुबह धनसिरी और दोयांग नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण असम के गोलाघाट जिले के कई इलाके जलमग्न रहे, जिससे कई परिवारों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।
रैना का यह योगदान ऐसे समय में आया है जब बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास का काम चल रहा है। उनका दान बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद में एक और योगदान है।



 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
चर्चा में आए थे समय रैना
रैना 2025 में भी चर्चा में रहे थे, जब उनके यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड को लेकर असम में पुलिस केस दर्ज हुआ था। इस मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य लोग भी शामिल थे। उन पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट व भद्दे कंटेंट का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे।
कंटेंट क्रिएशन से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद, रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ लौटे हैं।

ये सेलेब्स से कर चुके मदद
असम में बाढ़ राहत के लिए योगदान देने वाले रैना अकेले सेलिब्रिटी नहीं हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। वहीं, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बाढ़ प्रभावित शिवसागर का दौरा किया और प्रभावित परिवारों व राहत स्वयंसेवकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें