स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : सोशल मीडिया
10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
'स्पाइडर-मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। भारत में इसकी रिलीज को आज शनिवार को दस दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब 400 करोड़ क्लब की तरफ दौड़ लगा रही है।
- बीते दिन शुक्रवार को 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 15 करोड़ रुपये कमाए थे।
- आज 10वें दिन शनिवार को इसका कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा।
- वीकएंड पर कल के मुकाबले इसकी कमाई में दोगुना उछाल आया है।
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
400 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 380.75 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है, संभव है कि कल रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए यह 400 करोड़ क्लब के कुनबे में शामिल हो जाएगी।
- भारत में अंग्रेजी भाषा में यह फिल्म 200 करोड़ी बन चुकी है।
- अंग्रेजी भाषा से इसने 209.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
- हिंदी पट्टी में 135.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
- यह फिल्म कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु साउथ भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
'द ओडिसी' का हाल कैसा?
'स्पाइडर मैन 4' के अलावा सिनेमाघरों में क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी रिलीज हुई है। इसने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। बीते दिन शुक्रवार को इसने 2.83 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आज शनिवार यानी 23वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 161.15 करोड़ रुपये हो चुका है।