फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: पूछताछ के लिए गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए समय रैना, कॉमेडियन का बयान हुआ दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 01:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India's Got Latent Controversy: समय रैना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो लेकर हुए विवाद के बाद वह हाल ही में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए।
 
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन समय रैना हाल ही में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। उन पर अपने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अश्लील और भद्दे कंटेट को बढ़ावा देने का आरोप है। शनिवार को वह जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। गुवाहाटी के जॉइंट पुलिस कमिश्नर अंकुर जैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने समय से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इन पर लगे गंभीर आरोप
यह मामला तब शुरू हुआ जब 10 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे नाम शामिल हैं। आरोप है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अश्लील और आपत्तिजनक बातें की गईं। 
Box Office Collection: चट्टान की तरह खड़ी है छावा, सिकंदर का बुरा हाल, एल 2 एम्पुरान का भी नहीं दिखा कमाल

इनके बयान हो चुके हैं दर्ज
इससे पहले आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया भी गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। इस कानूनी विवाद के बीच हाल ही में समय रैना ने अपने भारत टूर को भी टाल दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "हाय दोस्तों, मैं अपना भारत टूर रीशेड्यूल कर रहा हूं। आपको जल्द ही टिकटों के पैसे वापस मिल जाएंगे। जल्द मिलते हैं।" 

पुलिस कर रही जांच
जॉइंट पुलिस कमिश्नर अंकुर जैन ने कहा कि एफआईआर में शामिल नामों को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन कई ने अभी तक जवाब नहीं दिया। पुलिस कानूनी तरीके से जांच कर रही है और आगे जरूरी कदम उठाएगी।
विज्ञापन

विवाद के बाद रणवीर मांग चुके हैं माफी
शो उस वक्त विवादों में आया जब रणवीर अल्लाहबादिया ने एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर टिप्पणी की। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। हालांकि, बाद में रणवीर ने इस पर माफी भी मांग ली थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें