फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय में पेश हुए समय रैना, बयान दर्ज कराने पहुंचे स्टैंडअप कॉमेडियन

Mon, 24 Mar 2025 08:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में हुए विवाद के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र साइबर सेल कार्यालय के बाहर समय रैना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए। उन्हें शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। कार्यालय से बाहर निकलते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।  

विज्ञापन


तीन बार भेजा चुका था समन 
महाराष्ट्र साइबर सेल लगातार समय रैना को समन भेज रहा था। पिछले दिनों भी इस स्टैंडअप कॉमेडियन को महाराष्ट्र साइबर सेल ने तीसरी बार समन भेजा था। अब जाकर समय रैना साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए। यहां पर उन्हें ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई अश्लील टिप्पणी और उससे जुड़े मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।  

क्या था पूरा विवाद 

समय रैना को जिस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल ने बुलाया है, उसकी शुरुआत कुछ महीने पहले हुई। समय रैना एक शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' चलाते हैं, इस शो पर अलग-अलग तरह का हुनर दिखाने के लिए प्रतियोगी आते हैं। ऐसे ही एक शो में बतौर जज यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी नजर आए। उन्होंने शो में माता-पिता को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मंच गया। साथ ही समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा कुछ और लोगों पर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। कोर्ट तक ने इन्हें नसीहत दी, फटकार लगाई। 
विज्ञापन


ये लोग भी विवाद से जुड़े हैं 
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा अपूर्वा मुखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और जसप्रीत सिंह भी इस विवाद का हिस्सा रहे हैं। इन पर भी अलग-अलग राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई। इस पूरे विवाद का असर ये हुआ है कि समय रैना के कई शो कैंसिल हो चुके हैं। उन्हें अपने शाे का रिफंड भी दर्शकों को वापस देना पड़ा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें