फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट 2: फिर विवाद में उलझे समय रैना, शो में बिहारी-कश्मीरियों पर किया तंज; BJP नेता ने जताया रोष

Sat, 29 Aug 2026 09:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Politicians Slammed Samay Raina: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए एपिसोड पर फिर विवाद हो गया है। हालिया रिलीज एपिसोड में समय और कॉमेडियन शेराेन वर्मा ने बिहार और कश्मीर राज्य के नागरिकों पर तंज किया है। इस मामले पर बीजेपी नेता राम कदम और बिहार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने दोनों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
समय रैना, शेरोन वर्मा - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का लेटेस्ट एपिसोड फिर चर्चा में है। हाल ही में इस शो में स्टैंड अप कॉमेडियन शेरोन वर्मा भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान समय और शेरोन के ने एक दूसरे से बातचीत में बिहारी और कश्मीरियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी क्लिप वायरल होने के बाद अब कई राजनेता दोनों की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन

समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
पहले जानिए क्या है मामाल? 
शो के हालिया एपिसोड में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में हुई बातचीत तब पर्सनल हो गई, जब दोनों कॉमेडियन ने एक-दूसरे की जड़ों को लेकर मजाक किया।
  • एपिसोड में समय ने कहा, 'शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा है (बोला है)।' 
  • इस पर शेरोन ने जवाब दिया कि, 'समय इतना कश्मीरी है कि उसे 'स्टोन' होना (नशे में धुत होना) पसंद है।' 
  • इसके जवाब में समय ने कहा, 'पता है, शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं। बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं।' 
  • इस पर शेरोन ने पलटवार करते हुए कहा, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था।'

शेरोन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा विधायक राम कदम ने क्या दी प्रतिक्रिया? 
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के दौरान इस मामले पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, ‘समाज में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए जानबूझकर विवादास्पद बयान देती हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य प्रसिद्धि हासिल करना है। हमें यह समझना होगा कि सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और कश्मीरी पंडितों का उपहास नहीं किया जा सकता। कोई जानबूझकर आपत्तिजनक काम करके बाद में माफी नहीं मांग सकता। इस बीच, उन्हें पूरे देश में मुफ्त में मनचाही प्रसिद्धि मिल जाती है।’

क्या बोले मंत्री मिथलेश तिवारी?
इसी मामले पर बयान देते हुए बिहार के मंत्री मिथलेस तिवारी ने कहा, ‘हमारे देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध कोई भी अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। ऐसी टिप्पणी करने वाले देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। हम अखंड भारत का सपना देखने वाले लोग हैं, और हमारे लिए राजा और आम आदमी बराबर हैं।’

विज्ञापन

समय रैना, शेरोन वर्मा - फोटो : यूट्यूब
क्यों चर्चा में आई यह बातचीत?
बता दें कि समय कश्मीरी हैं और वो खुद बता चुके हैं कि उन्हें बचपन में पलायन करना पड़ा था। वहीं शेरोन बिहार से मुंबई अपना करियर बनाने के लिए आईं। दोनों ही कॉमेडियन ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड और राज्य पर तंज कसा। 
हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे मजाकिया तौर पर ही ले रहे है। इनमें से कई शेराेन के जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें