फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशा थडानी: 'उई अम्मा' की सफलता का असर, राशा को लेकर 'लाईकी लाईका' के मेकर्स कर रहे खास तैयारी; जानें मामला?

Sat, 29 Aug 2026 08:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Laikey Laika Update: राशा थडानी की अगली फिल्म 'लाईकी लाईका' है। फिल्म में वह 'मुंज्या' फेम अभिनेता अभय वर्मा के साथ नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में बड़ी अपडेट दी है। जानिए...
विज्ञापन
लईकी लईका का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@fuhsephantom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की अगली फिल्म 'लाईकी लाईका' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मगर फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इसे लेकर एक खास जानकारी दी। 

विज्ञापन


क्या है फिल्म से जुड़ा अपडेट?
एक रिपोर्ट के मुताबिक राशा का इस फिल्म में एक जबरदस्त डांस हो सकता है। सूत्र ने बताया, ‘फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान जिन लोगों ने भी फिल्म देखी है, उन सभी ने अभय और राशा के अभिनय की तारीफ की है। हालांकि, आज के दौर में जब बॉलीवुड सिनेमा में संगीत की भी अहम भूमिका है और राशा यूथ के बीच फेमस भी हैं तो फिल्म निर्माता इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। अब मेकर्स अलग से एक और गाना शूट करने की योजना बना रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच और बढ़ सके।’
बता दें कि इससे पहले राशा की फिल्म 'आजाद' से उनका गाना 'उई अम्मा' भी खूब हिट रहा था।

Trending Videos

फिल्म 'लईकी लईका' का पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्टर से दिए थे दर्शकों को हिंट
मेकर्स ने जनवरी 2026 में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर के अनुसार फिल्म की कहानी रोमांटिक होगी। पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की स्नीकर शूज पहने कपल की तरह खड़े हुए थे। दोनों के जूतों पर खून बिखरा हुआ था।
इस पोस्टर से तो ऐसी हिंट मिलती है कि फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी ही नहीं है। इसमें दोनों के रिश्तों के बीच कोई खतरनाक मोड़ भी यकीनन आएगा।

विज्ञापन

लईकी लईका - फोटो : instagram@rashathadani

कब रिलीज होगी फिल्म? 
सौरभ गुप्ता निर्देशित 'लईकी लईका' में राशा और अभय लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह 2026 की गर्मियों में रिलीज होनी थी। मगर इसे स्थागित कर दिया गया। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें